गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : जिलाधिकारी ने किया बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक


दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी संजीव रंजन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में हुईं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से विद्यालयों का निरीक्षण करें।

निरीक्षण के दौरान यदि कोई अध्यापक बिना अवकाश स्वीकृत कराये अनुपस्थित पाया जाता है, तो उनके विरूद्ध कड़ी कायर्वाही करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आउट आफ स्कूल बच्चों को चिन्हित कर विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन कराना सुनिश्चित कराया जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विद्यालयों में आपरेशन कायाकल्प के अन्तगर्त 14 मूलभूत सुविधाओं से संतृप्तीकरण की स्थिति के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जानकारी प्राप्त की। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विद्यालयों में स्मार्ट क्लास व अन्य माध्यम से बच्चों को बेहतर शिक्षण सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है, विद्यालयों में आपरेशन कायाकाल्प के अन्तर्गत सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जा चुका है। ज्यादातर विद्यालयों के शिक्षक दीक्षा ऐप से जुड़ चुके हैं और ऑनलाइन व्यवस्था से ही अवकाश प्राप्त कर रहे हैं। जिन विद्यालयों में बाउन्ड्रीवाल नही है वहॉ पर बाउन्ड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा स्कूल चलो अभियान, आपरेशन कायाकल्प, फर्नीचर आपूर्ति, तथा अन्य विन्दुओ की समीक्षा की गयी। छात्राओ को आयरन की गोली खिलाने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा मिड-डे मील की समीक्षा की गयी। इस बैठक में उपरोक्त अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक, डी0आर0डी0ए0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!