भगवान के बाल रूप की प्रस्तुत मनोहारी झांकी ने लोगों का मन मोहा
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर/बहराइच। श्रीमद्भागवत कथा में भगवान जन्म की कथा सुन श्रोता भक्तिरस में सराबोर रहे। भूपगंज बाजार स्थित तिवारी निवास पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस मथुरा वृंदावन धाम से आयीं कथा वाचिका दीक्षा हरिप्रिया शुक्ला ने भगवान जन्म की कथा का वाचन किया। इस अवसर पर भगवान के बाल रूप की प्रस्तुत मनोहारी झांकी ने लोगों का मन मोह लिया। “नंद घर आनन्द भयो, जय कन्हैया लाल की”हाथी घोड़ा पालकी,जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों पर भक्तों ने झूमकर और ठुमके लगाकर खुशियां मनाई। कथा वाचिका ने कहा कि धरती पर जब धर्म की हानि होने लगती है,अत्याचार बढ़ने लगता है तब प्रभु अनेक रूपों में अवतार लेकर पापियों का नाश कर धर्म की स्थापना करते है। उन्होंने कंस सहित कई अत्याचारियों के संहार प्रभु के द्वारा होने की बात कहीं। इस अवसर पर यजमान नन्द प्रसाद तिवारी,कमला देवी,अजीत शुक्ला,मुन्ना लाल गुप्ता,ओमकार नाथ पाण्डेय,सतीश तिवारी,लालजी,कौशल त्रिपाठी, मोहित शुक्ला,कपिल त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला,रमेश शुक्ला सहित तमाम भक्त देर रात तक कथा का आनन्द लेते रहे।




