गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : बुलडोजर बाबा की सरकार में कोई भी अपराधी बक्शा नही जायेगा- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

दैनिक बुद्ध का सन्देश
डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर। पथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो नाबालिग बच्चों के साथ हुए अमानवीय घटना के मामले में हिन्दू युवा वाहिनी के प्रदेश प्रभारी व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए घटना को बर्बरतापूर्ण व तालिबानी मानसिकता वाली हरकत बताया हैं। उन्होंने बताया की ऐसे जघन्य कृत्य करने वाले लोगों के लिए पुलिस सख्त से सख्त कार्यवाही कर ही रही हैं, पर आमजन को ऐसे कृत व लोगों की निंदा व सामाजिक वहिष्कार करना चाहिए।

उन्होंने जनपद के पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने 7 अपराधियों को पकड़ लिया हैं। उन्होंने कहा की जब तक प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है कोई भी अपराधी बख्शा नही जायेगा। उन्होंने जिला प्रशासन व पुलिस के लोगों से सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की हैं। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर टिप्पणी करते हुए बताया कि पूर्व की सरकारों के समय में तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में अपराधियों पर कार्यवाही नही की जाती थी, जिससे प्रदेश में आतंक व भय का राज था, किन्तु बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ के भाजपा सरकार में अपराध और अपराधी दोनों समाप्त हो गए हैं और प्रदेश में सुशासन कायम हैं। इस दौरान नरेंद्रमणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, मधुसूदन अग्रहरि, चंद्र प्रकाश चौधरी, प्रेम पाण्डेय, विवेक सिंह, कमलेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button