गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर किया हल्ला बोल प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड की सम्पत्ति को अवैधानिक तरीके से सीज़ किये जाने और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार विरोध दर्ज कराया।कांग्रेस जनों ने ज़िला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ0 राजागणपति आर0 को सौंपा। प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस डॉ0 नादिर सलाम ने कहा कि ष्यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है। लोकतन्त्र को कुचला जा रहा है, हम चुप नहीं बैठेंगे।ष् वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मांग किया है कि ईडी की जांच की निष्पक्षता सुनिश्चित की जायें और विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाना बन्द किया जायें। इस दौरान जनपद के कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!