गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोंडा

ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम का विकास खण्ड बभनजोत मे किया गया आयोजन

मनकापुर/गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा अनुरूप विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को ब्लाक आपके द्वार कार्यक्रम बभनजोत ब्लॉक के ग्राम पंचायत मोकलपुर में जिला स्तरीय अधिकारियों की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर मनरेगा, खंड विकास अधिकारी , ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल बभनजोत के उपस्थिति मे आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनता के समस्याओं को सुना गया। जिला कलेक्टर मनरेगा द्वारा ग्राम पंचायत मोकलपुर में आयोजित ब्लाक आपके द्वार आयोजित कार्यक्रम में विकास सम्बन्धी विभागीय योजनाओं पर चर्चा की गयी। सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को ग्रामवासियों के समस्याओं के समाधान के लिए समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्रामवासियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वयं सर्वेक्षण की प्रकिया के बारे में जानकारी दी गयी। ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि सबसे पहले मैं आप सभी को आवास के बारे में जानकारी देता हूं। वर्तमान समय में आवास का सर्वे चल रहा है सर्वे अधिकारी ग्राम पंचायत में लगातार सर्वे कर रहे है। अगर कोई किसी का सर्वे नहीं करता है तो आप आवास एप खुला हुआ है उसके माध्यम से आप अपने मोबाइल से आवास का सर्वे कर सकते हैं। जो लोग 8 फुट के पक्के ईट का दीवाल जोड़कर ऊपर कुछ रख लिया है वह आवास के पात्र नहीं है।आवास के पात्र वही लोग हैं जो झुग्गी झोपड़ियां में जीवन यापन कर रहे हैं। कहीं से कोई आय का साधन नहीं है। आप लोग किसी प्रधान व गण मान्य लोगों के बहकावे में ना आए की आप अपात्र है लेकिन मैं पात्र आवास बनवा दूंगा। सर्वे चल रहा है पात्र लोगों को आवास मुहैया कराई जाएगी। ब्लॉक आपके द्वार कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य विभाग, जल निगम, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा, सहित आंगनवाड़ी के अधिकारियों ने लोगों को लाभ स्वास्थ्य पशुओं के पालन पोषण के बारे में जानकारी दी। मनीष कुमार पांडेय , बीसीपीएम केसरी प्रसाद, अरविंद शुक्ला,सौम्या पांडेय , एडियो आई एस बी इंदल प्रसाद,जमुना प्रसाद जायसवाल, पवन कुमार, सत्य प्रकाश वर्मा, रोहित हसन, राजपति देवी ,वेद प्रकाश वर्मा, अनिल कुमार चौधरी, सुमन देवी, रजवंती देवी आदि अधिकारी कर्मचारी सहित महेश यादव ,राम अभिलाख वर्मा, राकेश कुमार, राम फेयर, संजय यादव, नंदू यादव ,ननकू वर्मा ,मनीष कुमार पांडेय ,राम बहादुर यादव, वकील, मनोज, चंद्रभान गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!