गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं बालिकाओं को किया गया जागरूक

प्रमोद कुमार मिश्रा/दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर | समहिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण हेतु शासन स्तर से संचालित “मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विशाल पाण्डेय तथा क्षेत्राधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी थानों पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।इन कार्यक्रमों का आयोजन सार्वजनिक स्थलों, मेले, बाजारों एवं ग्राम पंचायतों में किया गया, जहाँ महिला बीट अधिकारियों एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा स्थानीय महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, अधिकारों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी दी गई वूमेन पावर लाइन 1090 पुलिस आपातकालीन सेवा 112 एम्बुलेंस सेवा 108चाइल्ड लाइन 1098 स्वास्थ्य सेवा दृ 102महिला हेल्पलाइन 181मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076 साइबर हेल्पलाइन1930इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, महिला अधिकारों, तथा कानूनी प्रावधानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित किए गए।इस अवसर पर स्थानीय थानों में स्थापित “मिशन शक्ति केन्द्र” के कार्य एवं उद्देश्य की भी जानकारी दी गई, जिससे महिलाएं अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इन सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य’महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना,उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना,और समाज में नारी के सम्मान एवं गरिमा को और सुदृढ़ करना है।बलरामपुर पुलिस द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित हो सके और प्रत्येक नारी भयमुक्त एवं स्वाभिमानी जीवन जी सके

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!