पयागपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का हुआ समापन

बहराइच। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत पयागपुर मंडल में उद्घाटन सत्र का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय ने विषय वक्ता के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा से अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान मंडल अध्यक्ष राम गोपाल शुक्ला ने की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय तथा युवा मोर्चा के विपिन त्रिपाठी ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किया।
राधे-राधे गेस्ट हाउस, पयागपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण सत्र में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता शामिल हुए और संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाना और आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयार करना रहा।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इसी के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण समारोह का संपन्न कार्यक्रम पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी के द्वारा किया गया।




