गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बर्डपुर बुद्ध तिराहे से बर्डपुर मुख्य चौराहा तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के आह्वाहन पर आपरेशन सिंदूर के सफलता के उपरांत भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम के सम्मान में पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में सोमवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के बर्डपुर में बर्डपुर बुद्ध तिराहे से बर्डपुर मुख्य चौराहा तक भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य तिरंगा शौर्य यात्रा निकाली जिसके मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही रहे। तिरंगा यात्रा में पूरा कस्बा भारत माता एवं वन्दे मातरम के जयघोष से गुंजायमान हो उठा । इस दौरान सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि यह तिरंगा भारतीय सेना के शौर्य पराक्रम एवं अदम्य साहस का प्रतीक है । उन्होंने कहा कि पहलगाम में निर्दाेष नागरिकों की हत्या के पश्चात भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए गए प्रहार एवं कार्यवाही ने पूरे देश गौरवान्वित किया है । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प एवं नेतृत्व में भारतीय सेना के सम्मान में पूरा देश भारतीय सेना पर गर्व महसूस कर रही है और उनके सम्मान में खड़ी है । इस दौरान अजय उपाध्याय नितेश पाण्डेय अमित उपाध्याय तेजू विश्वकर्मा सत्यप्रकाश राही डॉ शरदेंदु त्रिपाठी ओमप्रकाश यादव सबलू साहनी फूलचंद जायसवाल प्रतिमा दुबे विवेक गोस्वामी मंगलेश शुक्ला श्रवण दुबे राजकुमार चौधरी, बृजेश सिंह दीपेंद्र चौधरी कंचन वर्मा राम उजागीर जायसवाल राजेश जायसवाल विजय चौरसिया विजय गुप्ता राजेंद्र विश्वकर्मा हरिशंकर तिवारी किशनदेव अनिल चौधरी राजू यादव सोनू सिंह बबलू त्रिपाठी अनुराग कसौधन ओमप्रकाश गुप्ता राम सिंह सर्वजीत चौधरी घनश्याम विजय जायसवाल सोमाई यादव अजय गुप्ता रामनिवास विश्वकर्मा सुजीत राजभर बालगोविंद पाठक अनिरुद्ध विश्वकर्मा कमलेश कुमार संजय साहनी शिवम मिश्रा मुनीराम राजभर सतीश जायसवाल श्यामनंदन लोधी मंतुराम विश्वकर्मा मनीष जायसवाल शिवपूजन यादव सौरभ पाण्डेय दुर्गेश जय प्रकाश विश्वकर्मा मोहन चौधरी अजय दुबे त्रियुगी नारायण दुबे आशीष मिश्रा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जनमानस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!