गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: स्नान के अवसर पर बांसी के घाट पर एनडीआरएफ रही मुस्तैद

दैनिक बुद्ध को संदेश
सिद्धार्थनगर। सावन के पर्व पर शिवलिंग पर जलाभिषेक, स्नान बांसी के राप्ती नदी के रानी लक्ष्मी मोहभक्त घाट पर संपन्न होता है ऐसे में घाटों पर स्थिति अतिसंवेदनशील हो जाती है जिसके लिए प्रशासन के साथ मिलकर एनडीआरएफ अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। 11 एनडीआरएफ की टीम सदैव से ही विभिन्न प्रकार की आपदाओं धार्मिक स्थानों और मेलों में लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है।

सावन के प्रथम सोमवार के दिन स्नान एवं मेले का आयोजन बांसी के राप्ती नदी के रानी लक्ष्मी मोहभक्त घाट में भी उत्साह पूर्ण तरीके से होता है। इस पर लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ की टीम बांसी में राप्ती नदी के मुख्य घाटों पर तैनात है इस दौरान 11 एनडीआरएफ की टीम मोटर बोट, संचार व्यवस्था जैसे हाई फ्रिकवेंसी सेट, प्रशिक्षित गोताखोर, पैरामेडिक्स, टेक्नीशियन अत्याधुनिक संसाधनों के साथ घाट पर मुस्तैद है एनडीआरएफ के बचाव कर्मी घाट पर मोटर बोट से नदी में लगातार गश्त कर श्रद्धालुओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयार हैं। इस दौरान एनडीआरएफ के बचाव कर्मी समय-समय पर श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुरक्षा निर्देश भी दे रहे हैं इस अवसर पर 11 एनडीआरएफ की टीम ने बताया कि सावन के प्रथम सोमवार को स्नान एवं मेले के दौरान एनडीआरएफ की टीम बांसी के घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तैनात की गई है और मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अपना ध्यान रखते हुए इस पर्व को सावधानी पूर्वक मनाएं। उनके इस पर्व को सफल बनाने के लिए एनडीआरएफ उनकी सुरक्षा में उपस्थित है। इस दौरान 20 सदस्य टीम व अन्य सभी बचाव करता मुस्तैद है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!