गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

ललिया थाना के प्रांगण में हुई पीस कमेटी की बैठक

ललिया। थाना ललिया के प्रांगण में आगामी आने वाले मोहर्रम के त्यौहार को लेकर हिन्दू और मुस्लिम धर्म गुरुओं से साथ बैठक किया गया। जिसमें अध्यक्षता कर रहे उप जिलाधिकारी सदर ने लोगों को भाई चारे के साथ त्यौहार मनाने की सुझाव दिया। क्षेत्राधिकारी ललिया जितेन्द्र कुमार ने बताया कि त्यौहार के दिन थाना क्षेत्र पुलिस बल तैनात किया जायेगा और यातायात के बारे में जागरूक किया और कहा जुलूस के समय मे सड़क के किनारे कम से चौपहिया निकलने का रास्ता बनाये रखे ताकि आने – जाने वाले लोगों को कोई समस्या उतपन्न न हो। आज कल सोशल मीडिया का जमाना चल रहा है किसी भी न्यूज़ को अच्छी तरह से जाँच करके भेजे। क्षेत्र के लोगों को मोहर्रम का त्यौहार भाई चारे के साथ मनाये। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार वर्मा उमर शाह प्रधान शिवा नगर अशोक कुमार पटेल प्रधान सिंहपुर जिला पंचायत सदस्य मथुरा हसनैन खान जबिर खान प्रधान बीरपुर और क्षेत्र में तमाम प्रधान व सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!