गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनपंचायत चौपाल का आयोजन,सरकार समाज को गुमराह कर रही है -मो इद्रीश राईनी पटवारी

बांसी । समाजवादी पार्टी पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यक जनपंचायत चौपाल का आयोजन नगर पालिका छेत्र प्रताप नगर मोहल्ले अन्तर्गत पूरबोला में शनिवार को किया गया। चौपाल को सम्बोधित करते हुए नगर पालिका परिषद बांसी के पूर्व अध्यक्ष व सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इद्रीश राईनी पटवारी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से आम जनमानस काफी परेशान है , यह सत्ता सुख भोगने के लिए किसी भी निचले स्तर तक जा सकती है जो देश व समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने के साथ हि गुमराह करने की राजनीति में माहिर है, बुनियादी मुद्दों से इनका कोई सरोकार नहीं रहता है, महंगाई चरम पर है, बेरोजगार अपने भविष्य को लेकर चिन्तित है, बीमार दवा को लेकर परेशान है और किसान अपने फसल के उचित मूल्य न मिलने को लेकर ठगा सा महसूस कर रहा है। यह सरकार गरीब विरोधी है इस सरकार में गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है , जिसमें अमीर हो रहे लोगों में मोदी के कुछ चन्द उद्योग पति मित्र हैं। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में मोदी व योगी सरकार कि झूठ व आम जनता को गुमराह करने की गन्दी राजनीति पूरी दुनिया देख रही है,लेकिन यह दोनों सत्ता सुख भोगने की जुगत में मशगूल हैं। भाजपा को आम आदमी से कोई मतलब वास्ता नहीं है, बेरोजगारो के साथ किसी भी तरह कि कोई सहानुभूति नहीं है , उनका भविष्य अन्धकार में धकेल कर उन्हें दिन में सपने दिखा कर केवल अपना उल्लू सीधा करने से मतलब रखती है। उन्होंने कहा कि भाजपा में झूठ और गाली देने वाले नेताओं कि आपस में प्रतियोगिता चल रही है कि कौन सबसे बेहतर करते हुए भाजपा व मोदी के निगाह में नम्बर एक पर होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को जाति व धर्म के नाम पर बांटकर सत्ता सुख भोग रही है। इस सरकार में किसान, गरीब, मजदूर सहित समाज का हर वर्ग परेशान है। युवा रोजगार को लेकर परेशान है, मंहगाई के बोझ तले आम आदमी दबता चला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में दलित, पिछड़ा और अपलसंख्यक काफी उपेक्षित हैं, लेकिन यह बात भी समझ नहीं आती कि ए किसके साथ हैं, यह कहना गलत नहीं होगा कि इनके दिल में केवल पूंजीपतियों के प्रति सम्मान है ।पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को मान प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए अभी से लग जाए। उन्होंने कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से आम आदमी काफी परेशान है। युवा रोजगार की तलाश में आत्महत्या करने को मजबूर है ,महंगाई से हर तरफ तबाही मची हुई है। पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं का केवल मोदी व योगी कि चरण वन्दना करने में मन लगता है। कार्यक्रम का संचालन सब्बू खान ने किया और कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा नगर अध्यक्ष कपिल देव, गणेश दत्ता, रिजवान अहमद, राम मिलन भारती,अकील अहमद, चन्द्र भान यादव,सब्बू,शाकिर अली , अशफाक , अरुण गुप्ता, रूस्तम राईनी,राम केवल, राम किशोर, भोला प्रसाद, मनोज, प्रहलाद, के सी त्रिपाठी, लवकुश साहनी,अजहर खान, पवन कुमार यादव, राधेश्याम जयसवाल, निजामुद्दीन,सत्य प्रकाश, इरफान खान, भीम, महताब आलम आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!