गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: एड्स कर्मचारियों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी श्रीसंत कुमार को दिया ज्ञापन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। अपर जिलाधिकारी संत कुमार, प्राचार्य मेडिकल कालेज/मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ० अशोक कुमार झा व डी०टी०वो० सिद्धार्थनगर को दिया विज्ञप्ति एड्स कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि में किये गये विसंगतियों के विरोध में किया सांकेतिक प्रदर्शन नेशनल एड्स कन्ट्रोल सोसाइटी भारत सरकार दिल्ली ने कर्मचारियों के वाजिब मांग को दरकिनार कर मनमाने व विसंगतियो से परिपूर्ण वेतन वृद्धि पत्र किया जारी जिसके विरोध में पूरे देश के एड्स कर्मचारी कर रहे सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कल राष्ट्रीय व राज्य संगठनों का प्रतिनिधि मंडल नाको एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली से होगी वार्ता।

सहमति ना बनने की स्थिति में पूरे भारतवर्ष में कार्य बहिष्कार के साथ दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठेगे एड्स कर्मचारी। इस दौरान एच०आई०वी०/एड्स की समस्त सेवायें पूरे भारत में होगी बन्द। मरीजों को होगी भारी परेशानी, दवा ना मिल पाने के अभाव में मरीज होगे वापस। जनपद के लगभग 5 हजार से अधिक मरीज होगे परेशान। एड्स नियंत्रण कर्मचारी कल्याण संगठन (उ०प्र०) के प्रदेश महासचिव सिद्धेश्वर पाण्डेय, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, सचिव अनुराग श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वसीम अकरम, पूजा शुक्ला, आलोक कुमार, रुपम सिंह, जितेन्द्र त्रिपाठी, किरन अग्रहरि, संदीप कुमार, आशीष कुमार, शीला यादव, आशुतोष तिवारी, रकीबुल्लाह, सुधा यादव, विजेन्द्र कुमार पाण्डेय, जय प्रकाश सिंह, राजमणि मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, सलीम सिद्दीकी, अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय यादव, राजेश कुमार आदि लोगों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर दिया विज्ञप्ति।

Related Articles

Back to top button