उत्तर प्रदेशसंत कबीरनगर
प्रभारी मंत्री करेंगे 25 मार्च को प्रेस वार्ता

संत कबीर नगर। जनपद के समस्त सम्मानित प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया बंधुओं को बताया गया है कि प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन नीति के सफलतापूर्ण 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य मंत्री, ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग, ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग, उ0प्र0/प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम द्वारा 25 मार्च 2025 (मंगलवार) को सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित आयोजित होने वाले त्रिदिवसीय मेला/गोष्टी/संवाद के शुभारंभ अवसर पर विकास भवन के डीपीआरसी हॉल में अपराह्न 12रू30 बजे मीडिया बन्धुओं के साथ प्रेस-वार्ता की जाएगी। उक्त तिथि एवं समय पर सम्मानित मीडिया बंधु उपस्थित रहकर मा0 मंत्री जी की प्रेस-कॉन्फ्रेंस में प्रतिभाग करने की कृपा करें।




