गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पुलिस ने महिलाओं सम्बन्धी बहू-बेटी सम्मेलन, साइबर जागरुकता, नारी सम्मान, स्वालम्बन आदि के बारें में औरहवा की महिलाओं/बालिकाओं को दी जानकारी

दैनिक बुद्ध का संदेश
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। एसएसपी सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी एवं थानाध्यक्ष ढेबरूआ नरायन लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को मिशन शक्ति, साइबर क्राइम व मिशन शक्ति केन्द्र, बहू-बेटी सम्मेलन एवं नये कानून के सम्बन्ध के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत के ग्राम औरहवा में महिलाओं/बालिकाओं को महिला अपराध, साइबर अपराध व उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरुक किया गया तथा महिला सशक्तिकरण सम्बन्धी बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 5.0 कार्यक्रम के अन्तर्गत निम्न हेल्पलाइन नम्बर, कानूनों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त किये गये अभियान के तहत जागरुक किया गया। वहीं महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर जैसे 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारें में जानकारी दी गई। इस दौरान थाना ढेबरुआ की मिशन शक्ति टीम में उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार, महिला कांस्टेबल मीरा रानी, महिला कांस्टेबल श्रद्धा त्रिपाठी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!