गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

जनरल सैम मानेकशॉ ग्रामीण स्टेडियम का किया गया उद्घाटन

डुमरियागंज। ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत हल्लौर में बने फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ग्रामीण स्टेडियम का भव्य उद्घाटन बुधवार 20 अगस्त को संपन्न किया गया। अपरान्ह 11 बजे से आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीपति ( लोकतंत्र रक्षक सेनानी) के द्वारा विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह, जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र ग्राम प्रधान ताकीब रिज़्वी व अन्य गणमान्यों की उपस्थिति में फीता काटकर स्टेडियम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात आए हुए अधिकारियों के द्वारा वृक्षारोपण करके जिम, वालीवाल और क्रिकेट ग्राउंड का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात विशिष्ट अतिथि को बुके देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागतीय उद्बोधन के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्तिकेय मिश्र ने कहा कि जिलाधिकारी के परिकल्पना और समयानुसार निर्देश के चलते इतना बड़ा स्टेडियम समय से तैयार हो गया। इसके लिए जमीन को छुड़वाया जाना, स्टेडियम का निर्माण और अन्य चीजों को सभी लोगों ने मिलकर पूरा किया। जिला विकास अधिकारी सतीश सिंह ने कहा कि सरकार का दृष्टिकोण है कि ग्रामीण प्रतिभाएं गांव में ही विकसित हों। इसके लिए बगल में ट्रैक बनवा दिया जाए जिससे सुबह दौड़ लगाने वाले नौजवान इसका फायदा उठा सकें।प्रधान ताकीब रिज़्वी ने सबको धन्यवाद ज्ञापित किया। उल्लेखनीय है 90 लाख रूपए के ऊपर से बने स्टेडियम में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के मनरेगा से धन का आहरण किया गया है। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि नितिन तिवारी, विश्वामित्र तिवारी,प्रधान दिलीप पांडे सहित क्षेत्र के प्रधान और ग्रामीणों की सराहनीय उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!