गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड की बहराइच में आसाम रोड शिवम धर्म कांटा के निकट कार्यालय में की गई बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच | बहराइच जिले के आसाम रोड पर स्थित दरगाह शरीफ गल्ला मंडी शिवम धर्म कांटा के बगल के निकट राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रदेश सचिव अनूप कुमार मिश्रा, अखिल मिश्रा प्रदेश सचिव की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड बहराइच की आज बैठक हुई ; जिसमें पत्रकार की सुरक्षा पत्रकार पर होने वाले असमय हमले और पत्रकार की समस्या संबंधी मुद्दे पर इस महत्वपूर्ण बैठक में चर्चा हुई | बेवजह पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज करने के बारे में भी चर्चा हुई जिसमें सभी लोगों ने एक स्वर में आवाज उठाते हुए कहा कि अगर किसी पत्रकार के खिलाफ बेवजह फर्जी मुकदमा दर्ज करने की कोशिश शासन प्रशासन के द्वारा की जाएगी तो उसके खिलाफ एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया जाएगा तथा अगर किसी पत्रकार के साथ कोई भी दुर्व्यवहार या मारपीट करने की कोशिश किसी के द्वारा की गई तो उसके खिलाफ प्रशासन से बात करके कड़ी कार्रवाई करने का प्रयास किया जाएगा | राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड संगठन को आगे बढ़ाने के विभिन्न उपायों पर भी चर्चा की गई जिसमें संगठन में जिले से और सदस्यों को जोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई जिससे हमारा संगठन जिले में सशक्त और मजबूत हो तथा सीतापुर में हुए पत्रकार की हत्या के विरोध में भी बात हुई और पत्रकार के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए 1 मिनट का मौन भी रखा गया | अगर किसी पत्रकार की असमय दुर्घटना हो जाती है तो उसके पारिवारिक जनों को भी राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड के माध्यम से आर्थिक सहायता पहुंचाई जाएगी और हर संभव सहायता करने की कोशिश भी की जाएगी | इस संगठन में जो भी पत्रकार सभी दायित्वों को पूरा करेंगे उन्हें संगठन में आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा | अगर किसी भी पत्रकार को किसी भी प्रकार की कोई समस्या शासन प्रशासन से अगर है तो वह अपनी बात राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रजिस्टर्ड संगठन में अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र है इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी पत्रकार बंधुओ के बीच चर्चा की गई | इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश सचिव अनूप कुमार मिश्रा,
जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश,जिला प्रभारी संजय कुमार राठौर,जिला उपाध्यक्ष राजकुमार मौर्य बहराइच, रामनरायण त्रिवेदी जिला संरक्षक, अखिल मिश्रा प्रदेश सचिव,गुरप्रसाद जिला उपाध्यक्ष, अहमद हुसैन, रविंद्र कुमार जिला उपाध्यक्ष, जेपी गोस्वामी, अजय कुमार पाठक जिला महासचिव, राकेश कुमार राव, मकबूल खान जिला सचिव , गुलशन अवस्थी, मुकेश टंडन जिला सचिव, शास्त्र तिवारी जिला महासचिव बहराइच, राम अनुज दुबे, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, रामनिवास गुप्ता मिहींपुरवा बहराइच सलाहकार, वसीम खान नानपारा, बहराइच सहित जिले के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!