प्रेमिका ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत को देखते ही प्रेमी ने भी खाया जहर
अस्पताल में चल रहा प्रेमी का इलाज

बहराइच। कहानी कुछ अजीब सी है कि सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई देखते ही देखते दोस्ती परवान चढ़ने लगी और एक दूसरे ने साथ जीने मरने की कसमें खाकर एवं वादा निभाने का वचन एक दूसरे को दिया। मिली जानकारी अनुसार जनपद के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मलुहा एलासपुर अगैय्या निवासी वाली 35 वर्षीय रेशमा का कोविड के दौरान टिकटाक के ज़रिए कुशीनगर के सपहा निवासी 40 वर्षीय आरिफ पुत्र मुस्तकीम से दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने के लिए कुवैत जाने की बात कही. रेशमा ने कुवैत जाने का फैसला किया और वही आरिफ से मुलाकात की वहीं रेशमा के पति रियाज अहमद ने बताया कि वह दिल्ली में पल्लेदारी का काम करता है। पत्नी रेशमा 2023 में कोविड के बाद कुवैत गई हुई थी। जहां पर 10 माह रहने के बाद वह वापस आई, लेकिन फिर 1 मई 2024 को कुवैत चली गई. जब रेशमा बीती 17 मई 2025 को वापस आ रही थी, तो वह अपने प्रेमी आरिफ को रिश्तेदार बता कर मुझसे उसे दिल्ली से बहराइच घर छोड़ने की बात कही। पत्नी की बात पर विश्वास कर पति ने प्रेमी को घर छोड़ा और फिर वापस रियाज दिल्ली चला गया। रियाज ने बताया कि जब उसे पता चला कि रेशमा और उसका प्रेमी आरिफ उसके ही घर में रह रहे हैं तो वह दिल्ली से बहराइच आया। यहां घर में पत्नी और प्रेमी को उसको देखकर कुछ असामान्य महसूस करने लगे तो रियाज ने इसकी शिकायत थाने में किया। बच्चों ने जब पिता से मुहर्रम का जुलूस देखने की ज़िद की तो रियाज चारों बच्चों को मुहर्रम का जुलूस दिखाने ले गया। घर में सन्नाटा होते ही रेशमा ने ज़हरीला पदार्थ खा लिया. उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, लेकिन अस्पताल में उसकी मौत हो गई। रेशमा की मौत के बाद उसके प्रेमी आरिफ ने भी ज़हर खा लिया. जिसका इलाज चल रहा है। मटेरा थाने के प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




