गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

11 नवम्बर को होगा सब्जी बीज का मेला का आयोजन

सिद्धार्थनगर। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तग्रत जनपद में 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में सब्जी लगाकर शाकभाजी क्षेत्र विस्तार का लक्ष्य मिला है इस क्रम में कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी सिद्धार्थनगर परिसर में 11 नवम्बर, 2025 को सब्जी बीज का मेला लगेगा। इसमें विभिन्न नामित कम्पनियों के प्रतिनिधि उपलब्ध रहेगें। यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी विमलकान्त ने दी। उन्होने बताया कि जनपद में 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में शाकभाजी का विस्तार किया जाना है। जिन किसानों ने सब्जी बीज लगाकर सब्जी की खेती करने के लिए पंजीकरण कराया है वे आयोजित मेले में सब्जी बीज प्राप्त कर सकते हैं अथवा अपनी डिमांग दे सकते हैं। साथ ही नए किसान भी मेले में पंजीकरण करा सकते हैं। सब्जी लगाने के लिए 0.2 हे0 से लगाए 2.0 हे० क्षेत्रफल तक के लिए पंजीकरण कराकर बीज प्राप्त किया जा सकता है। इच्छुक किसान भिण्डी, लौकी, करेला, तरोई, आदि सब्जी का बीज प्राप्त कर लाभान्वित हो सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी जिला उद्यान अधिकारी, सिद्धार्थनगर द्वारा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!