गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

तुलसियापुर : परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए कांशीराम

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर। बढनी के तुलसियापुर चौराहा पर आजाद समाज पार्टी द्वारा कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर पुष्प अर्पित कर विचार रखा अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेंद्र भारती ने की। मुख्य अतिथि शोहरतगढ़ पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि कांशीराम के अधूरे मिशन को हम लोगों को पूरा करना होगा।

कांशीराम चाहते थे कि भारत पुनः सम्राट अशोक का भारत बने। संपूर्ण भारत में शांति, प्रेम, करुणा का माहौल हो। हम सभी लोगों को उनके मिशन को पूरा करना है। आज का समाज उनके विचारधारा से भटक गया है। जिसे जागरूक करना होगा और संगठित होना पड़ेगा। राजेंद्र भारती ने आभार प्रकट किया। इस मौके पर लाल जी चौधरी, शिवचंदर भारती,राजकुमार, गिरजा प्रसाद चौधरी, केशव यादव, विजय सिंह चौधरी, संतोष चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button