शोहरतगढ़ में सघन वाहन चेकिंग अभियान, 30 वाहनों का चालान

दैनिक बुद्ध का संदेश
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शोहरतगढ़ पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। एनएच-730 स्थित शोहरतगढ़-खुनुवा बाईपास मार्ग मोड़ पर कस्बा प्रभारी संतोष यादव की अगुवाई में अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाकर बाइक चलाने, बिना नंबर प्लेट एवं आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों की जांच की गई। चार पहिया वाहनों की भी गहन चेकिंग की गई। पुलिस ने अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 30 वाहनों का चालान करते हुए लगभग 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात नियमों का पालन कराना प्राथमिकता है और आगे भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान निरीक्षक सुभाष यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




