मुनीम से हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश खुलासा

सिद्धार्थनगर। थाना पथरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत पथरा-बांसी मार्ग पर स्थित टेढ़िया पुलिया पर वादी अजय कुमार चौरसिया पुत्र रामनरायन निवासी चरनहिया थाना लोटन जनपद सिद्धार्थनगर हाल पता ठेका देसी शराब की दुकान बहेरिया थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के पिछले सप्ताह दिनांक 27.01.2025 के कलेक्शन से प्राप्त धनराशि लगभग ₹ 2000,00/-(दो लाख रुपये) अपने पीठ्ठू बैग मे रखकर मोटर साइकिल से जमा करने हेतु माडल शाप बांसी जाते समय पथरा बाजार से आगे टेडिया पुलिया के पास मोटरसाइकिल यामहा (थर््) पर सवार अज्ञात व्यक्ति द्वारा बिक्री के रुपये छीन कर भाग गये थे, जिसके सम्बन्ध में थाना पथरा बाजार पर मु0अ0सं0 07/2025 धारा 309(4) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा घटनास्थल का तत्काल निरीक्षण कर घटना के अनावरण हेतु विशेष पुलिस टीम (एसओजी/सर्विलांस व थाना पथऱा बाजार) का गठन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में रविवार को पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को सिसवा मोड़ थाना पथरा बाजार जनपद सिद्धार्थनगर से एक अदद तमन्चा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 07/2025 धारा 309(4) बीएनएस में धारा 61(2)/317(2) बी0एन0एस0 व 3/25 आर्म्स एक्ट व 207 एमवी एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी तथा समस्त वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुये अभियुक्तगण को न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्तों में सुमित श्रीवास्तव पुत्र स्व0 शिवमूरत लाल श्रीवास्तव निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर और गोलू पाण्डेय पुत्र कमलापति निवासी बहेरिया थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर थे। वहीं बरामदगी में 02 अदद मोबाइल फोन, ₹49,500/-(नगद) व 01 अदद अवैध तमन्चा व 01 अदद जिन्दा कारतूस (315 बोर) और एक अदद मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) था।अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम दोनों लोग अन्य साथियों के साथ मिलकर काफी दिनों से योजना बनाकर बहेरिया चौराहे पर स्थित देशी शराब के दुकान के कैशियर को लूटने की योजना बना रहे थे । दिनांक 27.01.2025 को डुमरियागंज से यमहा एफजेड से पीछा करते हुए टेढ़िया पुलिया के पास तमंचा दिखारकर मुनीब का बैग छीन लिया गया जिसमें 02 लाख 50 हजार रुपये थे । लूटने के बाद हमलोग सोनहटी चौराहे से रुधौली चले गये जहाँ पर रूपये का बटवारा कर लिये। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पथरा भाग्यवती पाण्डेय, नि.अ. अवधेश पाण्डेय, प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक शेषनाथ यादव, उप निरीक्षक जीवन त्रिपाठी (एसओजी), सर्विलांस सेलके मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, मुख्य आरक्षी हिन्दे आजाद, मुख्य आरक्षी विवेक मिश्रा, आरक्षी अभिनन्दन सिंह, एसओजी के मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी आशुतोष धऱ दूबे, आरक्षी विरेन्द्र तिवारी, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, आरक्षी रोहित चौहान, आरक्षी छविराज यादव सहित थाना पथरा के आरक्षी विपिन मिश्रा, आरक्षी पप्पू यादव मौजूद रहें।




