उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयन्ती पर “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर एसपी ने पुलिस कार्यालय पर पटेल जी के चित्र पर किया पुष्प अर्पित

सिद्धार्थनगर। “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा पुलिस कार्यालय पर शुक्रवार को लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी गण मौजूद रहें।




