बलरामपुर : जल प्रलय ने मचाया कोहराम, कई गांव हुए बेघर

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसीपुर/बलरामपुर। में बाढ़ की वजह से लोगो में भय व्याप्त है वही प्रशासन से अभी तक बचाव कार्य को करने में सफलता नहीं पाए है बीती रात को गौरा थाना के निकट सोनपुर चौराहे पर जहाँ तेज धार से पानी चल रहा था वहां नगर विकास मंच तुलसीपुर के द्वारा दर्जनों गांव में राहत सामग्री बाटे गए और लोगो व प्रशासन से सहयोग की अपील की यह कार्य नगर विकास मंच के अध्यक्ष राहुल सोनी ( कक्कू सोनी ) अपने कार्यकर्ता के साथ मिलकर कर रहे है।

बाढ़ में फसे लोग अब अभी भी उम्मीद है कई गाव से संपर्क नहीं हो पा रहा है जो लोग किसी तरह सड़क पर या सूखे स्थान पर आगये है उनको राहत सामग्री पंहुचा पा रहे है प्रशासन से और सहायता कि गुजारिश है राहुल सोनी का कहना है की अगर मोटर बोट मिल जाती तो काफी लोगो कि सहायता कि जा सकती थी जो सुरक्षित स्थान पर जाना चाहते है उनको वहा पहुचाया जा सकता और बाकि को राहत सामग्री भी दि जा सकती थी साथ में सरकार से भी सहायता की उम्मीद में लोग आपने घरो के छत पर बैठे है हमारी टीम ने लोगो से मिलकर जाना उनका हाल और उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने का भरोसा भी दिलाया। बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाने में राहुल सोनी (कक्कू )संजय गुरुकुल जीशान. जुल्फेकर शिद्दीकी. नीरज सोनी. सुशांत मोदनवाल राजू यादव. रामू चौधरी नितिन. शुभम. भोला सोनी सभासद. पाटेसरी सभासद के. जी. यादव सभासद ने पूरा सहयोग किया।




