मेला लगने वाले स्थान,चिन्हित हॉटस्पॉट स्पॉट पर किया गया निरीक्षण

रुधौली। बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी रूधौली स्वर्णिमा सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना रूधौली विजय कुमार दुबे द्वारा थाना रूधौली पर आगामी होली, होलिका, रमजान, चौत्रराम नवमी के दृष्टिगत ग्राम पोखर भित्ति, बिज़हरदुहा मंदिर, भितेहरा मंदिर आदि आदि मेला लगवाने वाले स्थान, मिश्रित आबादी ग्राम रुद्रनगर, बखरिया, मुड़ियार में होलिका दहन स्थल का ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया गया। लोगो से आगामी त्यौहार के विषय में वार्ता किया गया।जुम्मे की नमाज और होली एक ही दिन होने के कारण सतर्कता बरतने हेतु बताया गया। आगामी त्यौहार के दृष्टिगत उच्चाधिकारीगण से प्राप्त सभी आदेश निर्देश को लोगो से अवगत कराया गया।लोगों से त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने हेतु अपील किया गया।




