गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ प्रसाद बितरण

शोहरतगढ़ में श्रीराम मंदिर परिसर में मंदिर सेवा समिति के लोगों ने द्वितीय बड़े मंगलवार को बंटवाया प्रसाद

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ माह के द्वितीय “बड़े मंगल” के उपलक्ष्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद बितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम जानकी मंदिर पर उपस्थित श्रद्धांलुओं ने श्रीराम दरबार, श्रीकृष्ण दरबार, माँ दुर्गा जी का पूजन अर्चन कर हनुमान जी महराज के भजन-कीर्तन आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। हनुमान चालीसा के बाद हनुमान जी महराज की भव्य आरती भी किया गयी। कार्यक्रम के अंत में श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष उदयराज साहनी द्वारा प्रसाद बितरण किया गया। इसके साथ ही नगर वासियों के जनसहयोग से भी प्रसाद वितरण कार्यक्रम होता रहा है। सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रसाद बितरण कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विनय वर्मा, शोहरतगढ़ चेयरमैन उमा अग्रवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, श्रीराम जानकी मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष उदयराज साहनी, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, किशोरीलाल जी, मनोज कुमार गुप्ता, सहित नगर के नीरज पोद्दार, रत्नेश सोनी, दिलीप वर्मा, पप्पू वर्मा, सभासद दिनेश कुमार, बबलू गौड़, अनूप कसौधन, श्याम सुंदर पोद्दार, राजू बाबा, महेंद्र पटवा, वीरेंदर गौड़, रामू गुप्ता, सनी मद्धेशिया, जवाहर जायसवाल, हरिओम, विजय गुप्ता, हरीश वर्मा, महावीर प्रसाद वर्मा, सर्वेश कुमार खेतान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!