गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

डीजल डालकर आग लगाकर हत्या करने वाले हत्यारे गिरफ्तार

बलरामपुर। बलरामपुर जनपद के थाना ललिया में रिश्तों का हुआ क़त्ल ज़मीन की लालच में भाई और भतीजों ने डीजल डालकर जलाकर की हत्या।घटना का विवरण वादी सुशील कुमार पुत्र तरूण कुमार निवासी ग्राम रतनपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 05.04.2025 को इस आशय का थाना ललिया पर प्रार्थना-पत्र दिया गया कि मेरे पिता तरूण कुमार गांव के बाहर बने मकान में सो रहे थे।पुरानी रंजिश को लेकर प्रतिवादीगण लालू पुत्र बासुदेव व झगरू पुत्र बासुदेव निवासीगण ग्राम रनतपुर थाना ललिया-बलरामपुर द्वारा डीजल डालकर आग लगा दिये जिससे तरूण कुमार जल गये है जिनके इलाज हेतु सीएचसी शिवपुरा ले जाया गया था वहां से रेफर करने के उपरान्त उनके इलाज हेतु संयुक्तचिकित्सालय बलरामपुर ले जाया गया था जहां से केजीएमयू लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था।प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 44/ 2025 धारा 124(1)ठछै का अभियोग पंजीकृत किया गया।विवेचना के क्रम में दिनांक 07.04.2025 को ज्ञात हुआ कि मजरूब तरूण कुमार की इलाज के दौरान के जी एमयू. लखनऊ में मृत्यु हो गयी है उक्त अभियोंग में धारा 103(1)ठदेबढोत्तरी कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गई।पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के द्वारा थाना ललिया क्षेत्र में डीजल डालकर आग लगाकर की गई घटना के अनावरण हेतु टीमें गठित कर शख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी योगश कुमार व क्षेत्राधिकारी ललिया जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक ललिया बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में थाना ललिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -44/25 धारा124(1)/103(1) ठछै से संबंधित 02 अभियुक्तों लालू उर्फ मुनेश मिश्रा पुत्र बसन्त लाल उर्फ बासुदेव व अभियुक्त बसन्त लाल उर्फ वासुदेव पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासीगण ग्राम रतनपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर जिन्होने इस घटना को योजनाबद्ध तरीके से की गई थी उन्हे मुखविर की सूचना पर वहद ग्राम प्रानपुर हाजी ईंटभट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया।आवश्यक विधिक कार्यवाही कर अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।पुलिस द्वारा पूंछताछ किये जाने पर गिरफ्तार अभियुक्त बसंत लाल ने बताया कि मै अपने भाई अंगनू जिनकी कोई औलाद नही थी उनको मैं अपने पास रखता था,भाई अंगनू मेरी सेवा सत्कार से खुश होकर अपनी 12 बीघा जमीन मेरे नाम लिख दिया था इसके बाद से मेरे छोटे भाई तरुण मुझसे खफा रहने लगे थे और आये दिन शराब पीकर मुझे मारते पीटते थे तथा गाली गलौज देते थे और जबरदस्ती भाई अंगनू वाली जमीन जो मैने लिखायी थी उसको जबरिया तरुण लेना चाहते थे जिससे मै तंग आ गया और मैने यह मन बना लिया कि मैं अब तरुण को जान से मार दूँगा और इस संबंध में मैने अपने बेटे लालू के साथ मिलकर योजना बनाया कि जब शराब पीकर नशे में रहेगा तब इसको जलाकर मैं मार दूँगा और लोग समझेंगें कि अपने आप आग लग गई होगी और वह मर गया होगा और हम लोग बच जाएंगे,इसलिये हम लोगो ने बरशीन में पानी चलाने के बहाने 2 ली0 डीजल लाकर छुपाकर रखा था और दिनांक 04-05.04.2025 की रात में जब तरुण शराब पीकर सो गये तो मैं अपने अपने बेटे मुनेश उर्फ लालू को साथ लेकर डीजल का बोतल तथा स्टील का कमंडल जिसमें मैं पानी पीता था उसको साथ लेकर तरुण के बिस्तर के पास डीजल की बोतल खोलकर कमंडल में तेल पलट दिया और हम लोगों ने जल्दी से तरुण के ऊपर डीजल फेंककर माचिस जलाकर आग लगा दिया था। ’बरामदगी का विवरण-1. डीजल का बोतल 01 अदद 2. स्टील का डिब्बा 01 अदद गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-1- लालू उर्फ मुनेश मिश्रा पुत्र बसन्तलाल उर्फ बासुदेव 2- बसन्तलाल उर्फ वासुदेव पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासीगण ग्राम रतनपुर थाना ललिया जनपद बलरामपुर।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!