गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्ती

संगठित गिरोह बनाकर ठगी करने वालों का पर्दाफाश,पति पत्नी गिरफ्तार

बस्ती। संगठित गैंग बनाकर ज़मीन की खरीद-बिक्री कर फर्जी लाभ देने, शेयर मार्केट में पैसा लगवा कर मुनाफे का लालच देने, व्यवसाय, कंपनी में निवेशित धन पर लाभ में हिस्सा देने का आश्वासन देकर लोगों से लाखों रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मामले का खुलासा करते हुये बताया कि एक ही परिवार के सदस्यों, माता पिता बेटों द्वारा एक संगठित गिरोह बनाकर लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा की गई जांच मे पूरा मामला सामने आ गया। गिफ्तार अभियुक्तों में रामाश्रय प्रजापति पुत्र स्व0 बुधई व अभियुक्ता किरन प्रजापति पत्नी रामाश्रय प्रजापति को उनके घर से गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। एक ही परिवार के सदस्यों माता-पिता व बेटे द्वारा संगठित गिरोह बनाकर लोगों से सम्पर्क करके उनको भारी मुनाफे का लालच देकर पैसे का निवेश कराने के लिए कहा जाता था और जमीन बेचने का, शेयर मार्केट में पैसा लगाने या अन्य उद्यमों में पैसा लगाकर भारी मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये उनसे प्राप्त किया जाता था। वे उन पैसों को हड़प लेते थे और मांगे जाने पर मारपीट, गाली-गलौज व आमदा फौजदारी होते थे, जिसके संबंध में ऐसी कई शिकायते पुलिस को प्राप्त हुई थी। थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग का पंजीकरण कर प्रथम दृष्ट्या इसमें जो साक्ष्य संकलन किया गया उसमें एक परिवार के सदस्यों द्वारा मिलकर लाखों रुपये के गबन का मामला प्रकाश में आया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दिनेश चन्द्र चौधरी, हेड कान्स्टेबल विनोद यादव, कान्स्टेबल गौरव यादव, कान्स्टेबल धनन्जय यादव, कान्स्टेबल आशुतोष चौहान, महिला कान्स्टेबल दीपिका, महिला कान्स्टेबल फूलमती आदि का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!