उत्तर प्रदेशबलरामपुर
मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बलरामपुर। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विकास भवन सभागार बलरामपुर में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री रेशम विकास योजना की समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में उप निदेशक(रेशम), उपायुक्त स्वतः रोजगार, डी0एम0एम0, बी0एम0एम0 तथा सहायक रेशम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में विकासखण्ड-बलरामपुर, गैंसड़ी, तुलसीपुर तथा पचपेड़वा के अन्तर्गत प्रत्येक ब्लॉक में एन0आर0एल0एम0 के 10-10 स्वयं सहायता समूहों को उक्त योजना से जोड़कर उनके यहां वृक्षारोपण हेतु निर्धारित स्थल की जियो टैगिंग कराते हुये 15 जुलाई, 2025 से शहतूत वृक्षारोपण प्रारंभ कराने हेतु निर्देशित किया गया है।




