विद्युत वितरण खण्ड नानपारा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बहराइच। जनपद बहराइच के विद्युत वितरण खंड नानपारा में आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस बैठक में खंड के समस्त उपखंड अधिकारी और अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान अधिशासी अभियंता महोदय ने भविष्य की तैयारियों को देखते हुए बिजनेस प्लान 2026-27 के प्राक्कलन पर विस्तार से चर्चा की और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।उपभोक्ता सेवाओं को और भी बेहतर बनाने के उद्देश्य से झटपट पोर्टल के आवेदनों और 1912 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही, राजस्व वसूली में तेजी लाने और ठठत्ल् 2026 योजना की वर्तमान प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई। सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए महोदय ने सख्त निर्देश दिए कि फील्ड में कार्यरत सभी कार्मिक अनिवार्य रूप से विद्युत सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग करें ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।




