डीएम व एसपी ने मोहर्रम त्यौहार के दृष्टिगत कस्बा नपा शोहरतगढ़ का किया निरीक्षण दैनिक बुद्ध का संदेश
ड्यूटी पर मौजूद सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश।

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत शोहरतगढ़़ कस्बे में मोहर्रम त्यौहार के जुलूस (दसवीं) दृष्टिगत जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर डॉ0 राजा गणपति आर0 व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व डा0 अभिषेक महाजन ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने थानाक्षेत्र शोहरतगढ़ में पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुंचकर भ्रमणशील रहते हुये ड्यूटी पर लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। डीएम व एसपी ने थाना शोहरतगढ़ में मोहर्रम के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस दौरान एडीएम सिद्धार्थनगर गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशान्त कुमार प्रसाद, सीओ शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय, थाना प्रभारी शोहरतगढ़ बिन्देश्वरी मणि त्रिपाठी व थाना शोहरतगढ़ के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, व्यापार मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र कौशल, डा0 सरफराज अंसारी, डा0 शादाब अंसारी, मनोज कुमार गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहें।




