जिले के प्रथम आगमन पर प्रदेश सचिव शमशाद आलम का हुआ जोरदार स्वागत

दैनिक बुद्ध का संदेश
संतकबीरनगर। एआईएमआईएम पार्टी ने शमशाद आलम को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे उनका कद पार्टी में और बढ़ गया है। शमशाद आलम के इस नए पद पर नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार को वार्ड नंबर 3 के जिला पंचायत पद के भावी प्रत्याशी जमालुद्दीन ने लोहरसन बाजार में कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया। संयुक्त प्रदेश सचिव सुनील कुमार यादव ने कहा कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और आने वाले जिला पंचायत चुनावों में तथा 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।शमशाद आलम ने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि दोनों पार्टियां मुसलमानों को भयभीत कर वोट बैंक तैयार कर रही हैं। जिस दिन मुसलमान एक हो जाएंगे, उस दिन हम सरकार बनाने की स्थिति में होंगे।शमशाद आलम की राजनीतिक यात्रा काफी दिलचस्प रही है। वह पहले समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। बाद में उन्होंने एआईएमआईएम जॉइन की और अब उन्हें प्रदेश सचिव बनाया गया है। उनकी इस नई जिम्मेदारी से पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।एआईएमआईएम पार्टी का मानना है कि मुस्लिम समुदाय को राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। पार्टी का कहना है कि मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जाना चाहिए। एआईएमआईएम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी आवाज उठा रही है और जनता से इस अन्याय के खिलाफ खड़े होने की अपील कर रही है।शमशाद आलम की नई जिम्मेदारी एआईएमआईएम पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पार्टी के लिए एक नई शुरुआत है और उम्मीद है कि यह पार्टी को और मजबूत बनाएगी। अब देखना यह है कि शमशाद आलम अपनी नई जिम्मेदारी को कैसे निभाते हैं और पार्टी को कहां तक ले जाते हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष इरशाद आलम, साकिब अंसारी, प्रेम कुमार प्रियदर्शी, जयचंद यादव, शहजाद भाई आदि लोग मौजूद थे।



