संदिग्ध परिस्थितियों में राजस्व निरीक्षक के लड़के ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम

बहराइच। नानपारा तहसील में कार्यरत राजस्व निरीक्षक निरीक्षक के बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में शहर में स्थित किसान आश्रम के कमरे में फांसी लगा लिया। सूचना पाकर साथी छात्रों ने दरवाजा तोड़ा फिर उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टर ने परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृत युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । मिली जानकारी अनुसार बहराइच जिले के सुजौली थाना क्षेत्र के बर्दिया गांव निवासी बर्दिया गांव निवासी अमन (25) पुत्र रामपाल चौधरी शहर के कोतवाली देहात क्षेत्र के किसान आश्रम में किराए पर कमरा लेकर पढ़ाई करता था ; जो अपने माता-पिता का एकलौता पुत्र था और वह शिक्षक बनने के लिए बहराइच शहर में कोचिंग भी करता था। सोमवार रात 10 बजे के आसपास अमन किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद कमरे में गया और फंदे से लटक गया। अमन का फोन रिसीव न होने पर उसके साथी छात्र कमरे पर गए। सभी ने दरवाजा खोला तो वह फंदे से लटकता मिला जिसके बाद साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार को सूचना दे दी गई सूचना मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। कोतवाली देहात पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।




