उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
परसा हुसैन गांव के पास एक मस्जिद में मिले तीन अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र डुमरियागंज के परसा हुसैन गांव के पास एक मस्जिद में तीन अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति मिले हैं। आपको बता दें कि तीनों अज्ञात संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर तीनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर डुमरियागंज थाने पर लाई। वहीं तीनों अज्ञात संदिग्ध व्यक्तियों से पुलिस पूछ-ताछ कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों व्यक्ति कश्मीर के निवासी बताये जा रहे है, हालांकि बिना पुलिस के पुष्टि के अभी तक तीनों व्यक्तियों की जानकारी नहीं मिल पाई है। तीनों व्यक्तियों के पास से आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। मामला डुमरियागंज क्षेत्र परसा हुसैन गांव का है।




