गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती : पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने झाडू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती । रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के नेतृत्व में कटरा स्थित संत गाडगे की प्रतिमा की साफ सफाई के साथ ही स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसी कड़ी में नगर पंचायत गनेशपुर क्षेत्र के शंकरनगर चौराहा और पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर झाडू लगाकर साफ सफाई किया। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने स्वच्छता अभियान के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर समूचे देश में स्वच्छता अभियान अभियान की निरन्तरता जारी है। उन्होने महात्मा गांधी के बाद एक बार फिर से स्वच्छता का पुर्नजागरण किया है। इस अभियान में दलों से ऊपर उठकर सबको जुड़ना चाहिये। स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से रामानन्द नन्हें, सभासद प्रफुल्ल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्र, दीपू श्रीवास्तव, अर्जुन चौधरी, आशीष चौधरी, राजन पाण्डेय, ओम जी पाण्डेय, दुर्गा चौधरी, गब्बर निषाद, रिकूं यादव, राम बहादुर वर्मा, गोलू चौधरी आदि ने योगदान दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!