गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

बांसी : भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन की बैठक में नियुक्ति पत्र वितरण किया गया

दैनिक बुद्ध का सन्देश
बांसी।  भारतीय मानवाधिकार जागृति संगठन जनपद सिद्धार्थनगर के द्वारा जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन तहसील बांसी सभागार में किया गया स इस समारोह के मुख्य अतिथि बांसी तहसील के तहसीलदार देवेंद्र मणि त्रिपाठी और नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता रहे।इस समारोह में मानवाधिकार जागृति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा तहसीलदार बांसी देवेंद्र मणि त्रिपाठी व नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता को माल्यार्पण कर तथा बैज लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों द्वारा समस्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र व आइडेंटी कार्ड वितरित किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बांसी देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने मानवाधिकार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आप लोग अपने संगठन के अनुरूप जनता की सेवा करने के लिए और उनकी समस्याओं के प्रति उन्हें जागरूक करने हेतु पूरे क्षेत्र में कार्य करते रहिए। मेरे लायक जो भी कार्य होगा निःसंकोच मेरे पास आएं मैं आप सभी लोगों का पूरा सहयोग तन मन धन से करूंगा।

नायब तहसीलदार बिंद्रेश गुप्ता ने समारोह को संबोधित करते हुए बहुत ही हर्ष व्यक्त किया कि मेरे जनपद सिद्धार्थनगर में इस संगठन से तमाम लोग जुड़े हुए हैं जिनको आज के अवसर पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। मैं आशा करता हूं कि आप सभी लोग सच्चे माने में संगठन के अनुरूप, जनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे।जिला अध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आप सब लोग जन सेवा की भावना से इस संगठन में जुड़े हुए हैं। मैं आशा करता हूं कि आप सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जनता की जो भी समस्याएं होंगी उनके निराकरण के लिए हमेशा ही आगे बढ़-चढ़कर काम करते रहेंगे।संयोजक सतीश चंद्र त्रिपाठी ने संगठन को आगे बढ़ाने और संगठन के साथ ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए सभी पदाधिकारियो से अनुरोध किया। इस अवसर पर परमहंस मिश्रा, अमित मिश्र, गंगा प्रसाद तिवारी, देवेंद्र धर द्विवेदी सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार प्रकट किया। इस अवसर पर रविंद्र श्रीवास्तव, सतीश चंद्र त्रिपाठी, देवेंद्र धर द्विवेदी ,गंगा प्रसाद तिवारी, अमित कुमार मिश्र, क्रांति कुमार, चंद्रभूषण त्रिपाठी, ओमप्रकाश दुबे, अनिल कुमार श्रीवास्तव ,देवेंद्र नाथ मिश्र, हरिश्चंद्र त्रिपाठी ,राजेंद्र प्रसाद पांडे ,अनिरुद्ध कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण मोहन दुबे, विक्रमादित्य, कृष्ण कुमार मिश्रा, सुषमा सरोज मिश्रा ,संगीता देवी, बिंद्रावती देवी सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button