डुमरियागंज थाना क्षेत्र से तीन लड़कियां लापता, दो दिन से कोई सुराग नहीं

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत तीन नाबालिग लड़कियां रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। आपको बता दें कि ये तीनों लड़कियां तीन दिन पहले 12 फरवरी दोपहर 2.30 बजे घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। वहीं परिजनों का कहना है कि लड़कियां बिना कुछ बताये घर से निकली थीं, जिससे चिन्ता और बढ़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लड़कियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच की जा रही है। वहीं डुमरियागंज पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी को इन लड़कियों के बारें में कोई जानकारी मिले तो तुरन्त पुलिस को सूचित करें। परिजन भी लोगों से सहयोग की गुहार लगा रहे हैं। पुलिस की तरफ से लड़कियों की फोटो और नाम के साथ मोबाइल नम्बर भी जारी की गई है। यह घटना क्षेत्र में सनसनी फैला चुकी है और लोग लड़कियों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में जांच अधिकारी उप निरीक्षक दिनेश राजभर ने बताया कि तीनों लड़कियां नाबालिग है, उनकी उम्र 14 वर्ष से 16 वर्ष के बीच हैं। लड़कियां प्राइवेट मोबाइल का प्रयोग नहीं करती थी और घर से निकलते समय भी उनके पास किसी तरह का कोई समान व बैग आदि नहीं था। वहीं तीनों लापता लड़कियों में (1)- 16 बर्षीय शीतल पुत्री प्रेम सागर निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर (2)- 14 बर्षीय रोशनी पुत्री प्रेमसागर निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर (3)- 16 बर्षीय सुनीता पुत्री चन्दे निवासी नेबुआ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर बताया जा रहा है।




