हिरोइन के साथ 01 महिला सहित 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

बढ़नी/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाज द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध व नेपाल बार्डर से हो रही तस्करी की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ पवीन प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक ढेबरूआ गौरव सिंह के नेतृत्व में रविवार को चौकी प्रभारी बढ़नी मय पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम के साथ मलगहिया मोड पर पहुंचकर गाड़िय़ों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक सफेद कार आते हुये दिखायी दी। उक्त गाड़ी को पुलिस बल द्वारा रोका गया, तो गाड़ी मे तीन पुरुष और एक महिला बैठे हुये थे। सभी को गाड़ी से बाहर निकलवाकर बारी-बारी से पूछताछ व जामा तलाशी ली गयी। तो संजय गुप्ता के पास 10.28 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन, अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता के पास 12.54 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व 01 अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन तथा 20470 रुपये भारतीय व 945 रुपये नेपाली, दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम के पास 9.97 ग्राम स्मैक (हेरोइन) और जलील पुत्र खादिम के पास से 10.27 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुआ। वहीं 01 चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्वीफ्ट डिजायर में से 9.03 ग्राम स्मैक (हेरोइन) भी बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढ़ेबरुआ पर मु0अ0स0 135/2025 धारा 8/22 छक्च्ै पंजीकृत किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं बरामदगी में कुल 52.09 ग्राम स्मैक (हेरोइन), दो अदद एन्ड्रायड मोबाइल फोन तथा 20470 रुपये भारतीय व 945 रुपये नेपाली के साथ एक चार पहिया वाहन मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर बरामद हुआ। वहीं अभियुक्तों में क्रमशः संजय गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता, अर्चना गुप्ता पत्नी संजय गुप्ता निवासी वार्ड नं0-09 रामलीला मैदान नगर पंचायत बढनी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर, दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम निवासी ग्राम हसुआडोल थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर और जलील पुत्र खादिम निवासी ग्राम मशूरगंज थाना दरगाह शरीफ जनपद बहराईच है। वहीं अभियुक्तों उपरोक्त से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि संजय गुप्ता व उसकी पत्नी अर्चना गुप्ता द्वारा स्मैक(हेरोइन) दद्दु सोनकर पुत्र स्व0 तिलकराम से खरीद कर लाते है तथा बढनी में बेचा करते है। दद्दु सोनकर द्वारा स्मैक (हेरोइन) जलील पुत्र खादीम से खरीद कर संजय गुप्ता व उसकी पत्नी अर्चना गुप्ता को बेचता है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में चौकी प्रभारी बढ़नी एएसआई अनिरुद्ध सिंह, एएसआई मथन सिंह व एएसआई किशोर गिरी 50वीं वाहिनी एसएसबी कम्पनी मलगहिया, मुख्य आरक्षी अदनान शेख, आरक्षी विशाल गौड, मनीष चौधरी, पंचम यादव, महिला आरक्षी मीरा रानी थाना ढेबरुआ और मुख्य आरक्षी गुजन कुमार, आरक्षी राजन सिंह, शंकर लाल 50वीं वाहिनी एसएसबी ळ कम्पनी मलगहिया मौजूद रहें।




