गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बस्ती: दिल्ली से बिहार जा रही बस गोंडा में ट्रक से टकराई, दो की मौत, 11 घायल

दैनिक बुद्ध का संदेश
बस्ती। अयोध्या गोरखपुर फोरलेन में मजदूरों से भरी एक निजी बस रविवार की सुबह करीब 7.30 बजे एक ट्रक से टकरा गई।

हादसे में बस में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 मजदूर घायल हैं। आठ घायलों को अयोध्या के जिला अस्पताल में और तीन को श्रीराम अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। बस हादसा गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र में एनएच पर हुआ। यह बस दिल्ली से बिहार जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर के पलक झपकने के कारण यह हादसा हुआ। नवाबगंज एसएचओ राजेश सिंह ने अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली है और घायलों से मिले हैं। बस में करीब 85 मजदूर सवार थे। मृतकों के नाम ममन कुमार पुत्र चन्द्रेश्वर निवासी चेहरा कला वैशाली बिहार और श्यामनरायन सिंह पुत्र बलिकरन सिंह निवासी खोड़रा कुंवर थाना हरैया जनपद बस्ती है।

Related Articles

Back to top button