गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

बाइकों की टक्कर में तीन घायल, दो की हालत नाजुक

चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र चिल्हियां के ग्राम पंचायत मुड़िला के पास सोमवार की सांय दो बाइक सवार आमने-सामने टकरा गये, जिससे तीन युवक घायल हो गये। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ ले गये, जहां चिकित्सक ने दो घायलों के सिर व पैर में गम्भीर चोट आ जाने पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर भेज दिया गया। बाइक सवार चिल्हियां की तरफ आ रहे थे सामने से आ रहे बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक बाइक से गिरकर घायल हो गये। चीख-पुकार सुन राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ पहुंचाया। तीनों घायल संदेश यादव पुत्र जयप्रकाश, बिरजू पुत्र जोखन, महेश पुत्र सुखराम चिल्हिया थाना क्षेत्र ग्राम सिरवत के रहने वाले हैं। इस सम्बन्ध में चिल्हियां थाना प्रभारी रामदेव ने कहा कि घटना की सूचना है घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ ले जाया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!