गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबहराइच

स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह सरपंच की स्मृति में ग्राम बघईया में कंबल वितरण का किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का सन्देश

पयागपुर | स्व. सुरेन्द्र सिंह सरपंच की स्मृति में पयागपुर के खुटेहना चौकी अंतर्गत ग्राम बघईया में कम्बल वितरण के बृहद कार्यक्रम का आयोजन नीरव प्रताप सिंह के द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर बहराइच सांसद आनंद कुमार गौड़ ने किया | सांसद आनंद कुमार गौड़ को ग्राम सभा के लोगों द्वारा फूल की माला पहनाकर स्वागत किया गया | प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए साल के पूर्व अवसर पर लोगों को मन की बात को वर्चुअली सम्बोधित किया ; जिसको लेकर लोगों ने उनकी बातों को ध्यान से सुना | फिट इंडिया मूवमेंट में जुड़ जाए और फिट रहें | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाक्टर आनंद कुमार गौड़ ने अपने संबोधन में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 117वां संस्करण सुन रहे थे जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि प्रत्येक माह के आखिरी रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात का कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित होता है ; तत्पश्चात कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह और निशंक त्रिपाठी भी कार्यक्रम में शामिल हुए ; जिनका लोगों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया | बहराइच सदर सांसद डॉ आनंद कुमार गौड़ ने वृद्ध महिलाओं को कंबल वितरण किया | कुल मिलाकर लगभग 100 से अधिक वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को कार्यक्रम में आए हुए नेताओं ने कंबल देकर नए वर्ष की शुभकामनाएं भी दिया | इस अवसर पर भाजपा युवा नेता नीरव प्रताप सिंह, अभय सिंह , निर्भय सिंह , राम उदार मिश्रा सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!