गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मनीष का केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता पद पर चयन

सिद्धार्थनगर। संघर्ष जितना दुष्कर होगा, सफलता उतनी ही गौरवशाली होगी। इस उक्ति को सिद्धार्थनगर जनपद के खुरहुरिया गांव निवासी मनीष ने अपने अथक परिश्रम, अडिग संकल्प और अटूट धैर्य से चरितार्थ कर दिखाया। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा 2024 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 38 अर्जित कर न केवल अपने परिवार, बल्कि समूचे क्षेत्र का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया है।मनीष के पिता श्री राम भवन एक कृषक हैं, जबकि माता श्रीमती जनक दुलारी एक आदर्श गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों में भी माता-पिता ने अपने पुत्र के सपनों को साकार करने हेतु हर संभव प्रयास किया। राजकीय पॉलीटेक्निक, गोंडा से 2020 में मैकेनिकल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त कर उन्होंने कठिनतम प्रतियोगी परीक्षाओं की ओर कदम बढ़ाया। मनीष की कामयाबी पर गुरु अरहम सिद्दीकी ने छात्र की मेहनत और कठिन परिश्रम की सराहना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!