गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पराविधिक स्वयं सेवकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर विरजेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर हेतु 01 वर्ष के लिए चयनित किये गये पराविधिक स्वयं सेवकगण का प्रथम प्रशिक्षण बुधवार को जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के परिसर में स्थित ए०डी०आर० भवन कक्ष में आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्घार्थनगर श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा वीरेंद्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सों एक्ट, अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम फराज अहमद डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम एवं जयशंकर प्रसाद मिश्र सदस्य स्थायी अदालत की उपस्थिति में दीप प्रज्वल्लित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा का माल्यापर्ण कर किया गया। इस अवसर पर चयनित किये गये पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए चयनित पराविधिक स्वयं सेवकगण को उनके कर्तव्य व दायित्वों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताया, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम लागू होने के बाद से जिला विधिक प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समिति दिन-प्रतिदिन अपने लक्ष्य की प्राप्ति हेतु प्रयत्नशील है अधिकाधिक लोगों तक विधिक सेवायें उपलब्ध कराने का प्रयत्न कर रही हैं।इस मौके पर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र नाथ द्वारा पराविधिक स्वयं सेवकों के उनके कर्तव्यों, दायित्वों तथा समाज में उनकी भूमिका के विषय पर विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में दौरान प्रशिक्षक के रूप में मनोज कुमार तिवारी विशेष न्यायाधीश (एस०सी०/एस०टी०, पी०ए०एक्ट) सिद्धार्थनगर, स्वाती आनन्द प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड, राघव प्रसाद त्रिपाठी मीडियेटर/अधिवक्ता, सुशील चन्द्र शुक्ल मीडियेटर/अधिवक्ता, अश्वनी कुमार मिश्र चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम, महिपाल सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, विनय कुमार सिंह जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं उज्जवल त्रिपाठी द्वारा कानून के विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर द्वारा किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्घार्थनगर ने उपस्थित पराविधिक स्वयं सेवकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभा का समापन की घोषणा की तथा पराविधिक स्वयं सेवकों के द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए ससमय उपस्थिति और भागीदारी सुनिश्चित कराने की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!