गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुर

एम जे एक्टिविटी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
बलरामपुर। शुक्रवार को उतरौला के एम जे एक्टिविटी स्कूल में प्रबंधक समीर रिजवी और प्रधानाचार्य हिमांशु धर द्विवेदी के निर्देशन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । विज्ञान प्रदर्शनी में अर्पिता कौशल ने मानव हृदय वर्तिका मिश्रा आस्था श्रीवास्तव खुलूद परवीन और फैजिया खान द्वारा स्मार्ट सिटी पॉल्यूशन और चंद्रयान नीशू कुमारी और वैष्णवी सोनी द्वारा इलेक्ट्रोस्कोप मॉडल दीपांशी गुप्ता और आराध्या सोनी द्वारा ह्यूमन लंग्स अंश श्रीवास्तव अर्नव सोनी श्रेयांश गुप्ता अनुभव एवं फैसल द्वारा मॉडर्न इरिगेशन सिस्टम अलीशा परवीन महम इमरान इकरा हाशमी मिधत फातिमा दिव्यांश सिंह और अंश गुप्ता द्वारा रेन वाटर हार्वेस्टिंग वाऱीसा जेहरा, अश्मीत कौर ताहिरा रिजवी और मरियम खान द्वारा मानव नेत्र, सिमरन विश्वकर्मा ने मानव हृदय, अभय शर्मा, दानिश, राज विश्वकर्मा, अर्नव शर्मा ने कार्बन प्यूरीफायर, आकांक्षा श्रीवास्तव और रितिक गुप्ता ने इलेक्ट्रिक सर्किट, कृष्णा गुप्ता, अली अहमद, मोहम्मद यूसुफ ने वाटर डिस्पेंसर इलेक्ट्रिक सर्किट, राधिका पहवा ने चंद्रयान, शिवांश पाल इरफान अहमद खान आदर्श गुप्ता और बिलाल ने इलेक्ट्रिक बेल, अशरफ खान और काशिफ खान ने वाटर पॉल्यूशन एंड फिल्ट्रेशन नितिन वर्मा दीपक यादव और अतुल यादव ने ऑटोमेटिक हैंड सेनीटाइजर रिदा फातिमा अस्बाह मोईन सिद्दीकी अदीबा खान और तबीर रिजवी ने डिफोरेस्टेशन एंड, मारिया खान, आयुषी शर्मा, नायला खान, और गुरसीरत कौर ने डे एन्ड नाइट, पूर्णिमा और नाजिया फातिमा ने क्लाइमेट चेंज फजिया खान और शांभवी मिश्रा ने डाइजेस्टिव सिस्टम समेत लगभग 22 मॉडल विज्ञान प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया गया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल का अवलोकन प्रबंधक समीर रिज़वी और प्रधानाचार्य हिमांशु धर द्विवेदी द्वारा किया गया । प्रबंधक समीर रिज़वी व प्रधानाचार्य हिमांशु धर द्विवेदी ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की तथा प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान सिज्जू रिजवी, प्रिन्स कुमार मिश्रा, सुरज कुंवर, मिस्बा उस्मानी, फलक उस्मानी, पाक़ीज़ा फातिमा सहित अन्य शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!