गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

घास काटने गई किशोरी की सुरही नाले में डूबकर मौत

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। थाना क्षेत्र ढेबरूआ के रेड़वरिया में घास काटने गई किशोरी की सुरही नाले में डूबने से मौत हो गई। परिवार के लोग लाश निकालकर बाहर आयें। पुलिस ने पंचनामा भरकर बिना पीएम करवायें उन्हें सौंप दिया। विकास क्षेत्र के रेड़वरिया में 13 बर्षीय सरिता पुत्री हजारी गांव के उत्तर बह रही सुरही नाले के पास घास काटने गई थी। सुरही नाले में पैर फिसलने से वह उसमें गिर गई और डूब गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ढेबरूआ गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची, पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। वहीं मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की लाश को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने किसी भी प्रकार की तहरीर देने से मना कर दिया। उधर पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि बारिश के दौरान नदी, नाला, तालाब, पोखर से दूर रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!