उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
रवि अग्रवाल ने नवनिर्मित एमआरएफ सेन्टर में लग रहे मशीन का किया निरीक्षण

शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत अध्यक्ष शोहरतगढ़ उमा अग्रवाल व अधिशासी अधिकारी अजय कुमार के आदेशानुसार चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के साथ कार्यालय लिपिक राजेश त्रिपाठी ने सुभाषनगर में नवनिर्मित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर में लग रहे (ग्राइण्डर प्रेशर) मशीन का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान नवनिर्मित एमआरएफ (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेन्टर में लग रहे (ग्राइण्डर प्रेशर) मशीन में बनाने वाले कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि/ब्यापार मण्डल जिलाध्यक्ष रवि अग्रवाल व कार्यालय लिपिक राजेश त्रिपाठी सहित कर्मचारी उपस्थित रहें।




