गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

पत्रकारों ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन, सुरक्षा की मांग

सिद्धार्थनगर। मंगलवार को सीतापुर में पत्रकार साथी स्वर्गीय राघवेंद्र वाजपेई की हत्या को लेकर जनपद के विभिन्न संगठनों ने जिला अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए सुरक्षा की मांग उठाई,जनपद सीतापुर के हाल ही में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की स्याही की ताकत से डरने वालों ने फिर एक निर्भीक आवाज़ को खामोश कर दिया। पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े हत्या ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए, बल्कि सच बोलने की कीमत पर एक दिल दहला देने वाली बहस छेड़ दी है। उक्त घटना से पत्रकार दुखी और आहत हैं यह घटना न केवल पत्रकारिता जगत बल्कि पूरे समाज के लिए एक गहरा सदमा है राघवेंद्र वाजपेई की हत्या ऐसे समय हुई है जब देश में प्रेस की स्वतंत्रता पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है यह घटना इस बात का प्रमाण है कि पत्रकारों को अपने कर्तव्य का निर्वहन करने के लिए जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है ज्ञापन में उक्त प्रकरण में शामिल दोषियों को सजा दिलाने की माँग की। ज्ञापन में मांग करते हुए लिखा कि, राघवेंद्र वाजपेई की हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ज्ञापन में मांग किया गया है की परिजनों को एक करोड रुपए वह परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान किया जाए।उत्तर प्रदेश पत्रकार आयोग का गठन करके उसमें मान्यता प्राप्त सभी संगठनों को प्रतिनिधित्व दिया जाए। उत्तर प्रदेश प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन कर उसमें पत्रकारों की सुरक्षा के लिए उपबंध शामिल किया जाए। पत्रकार एवं पत्रकार के परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। परिवार मे आश्रित को राजकीय सेवा मे लेकर आजीविका सुनिश्चित की जाये। ज्ञापन देने के दौरान ग्रामीण संगठन के जिला अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा,दैनिक जागरण के फिरोज खान,परवेज खान राकेश यादव, रेखा वरुण,अजय पांडेय, प्रदीप साहनी सहित सैकड़ो की संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!