गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला-जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान

सिद्धार्थनगर। मतदाता पुनरीक्षण केवल एक निर्वाचन प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आधारशिला को मजबूत करने का अभियान है। लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार मतदाताओं से होती है। यदि सूची में घुसपैठिए या अवांछित नाम जुड़ जाते हैं तो लोकतंत्र की नींव कमजोर पड़ती है। सीमावर्ती इलाकों में विदेशी घुसपैठियों को मतदाता सूची से दूर रखना आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता बनी रहे और प्रत्येक बूथ पर सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होने से छूटे नहीं। यह बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा।वह गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय व नगर पंचायत कपिलवस्तु अंतर्गत सिद्धार्थ महाविद्यालय (3 – 3 मंडलों की) में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित कपिलवस्तु विधानसभा की मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों की पारदर्शिता और विश्वसनीयता इस प्रक्रिया पर निर्भर करेगी। इसलिए संगठन के हर स्तर पर सामूहिक प्रयास और समन्वय जरूरी है। उन्होंने विपक्ष द्वारा एसआईआर का विरोध किए जाने को निराधार बताया और कहा कि यह किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक सदर श्यामधनी राही ने कहा कि संगठन की दृष्टि से यह अभियान एक जनसंवाद एवं जनसंपर्क का अवसर भी है। कार्यकर्ता जब मतदाताओं से संपर्क करें तो उन्हें मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी भी दें। उन्होंने कहा कि पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने के लिए कार्यकर्ता सतत सक्रिय रहें। कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक दीपेंद्र चौधरी ने कहा एसआईआर घुसपैठियों को रोकने बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि वैध मतदाताओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। सिद्धार्थनगर।भाजपा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर सभी अभियानों की समीक्षा किया। उन्होंने कार्यक्रम में लगे अभियान संयोजकों को सभी अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय,जिला महामंत्री विपिन सिंह,जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,विनीत कमलापुरी,घनश्याम मिश्र, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पांडे,मुन्नी देवी,ओमप्रकाश यादव,मंडल अध्यक्ष बर्डपुर अमित उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष गण दृग नारायण सिंह,सोनू गुप्ता,राकेश आर्य,महेश वर्मा,महेंद्र लोधी,गगन श्रीवास्तव,फूलचंद जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!