गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर

फर्जी तरीके से जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज

बांसी। बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल गांव निवासी एक पीड़ित महिला ने अपनी संपत्ति को फर्जी तरीके से हड़पने के मामले को लेकर अपने तीन चाचा लोगों पर थाना मिश्रौलिया में मुकदमा पंजीकृत कराया है।बांसी कोतवाली क्षेत्र के गोनहा ताल गांव निवासी श्रीमती सुनीता पत्नी सुनील कुमार ने मिश्रौलिया थाने में दिए गए तहरीर में कहा है कि उसका मायका ग्राम धोबहा थाना कठेला समय माता में है। उसके पिता श्याम नारायण की मृत्यु करीब 20 वर्ष पूर्व हुई। तथा उसकी माता सावित्री देवी की मृत्यु करीब 17 वर्ष पूर्व हो गई। उस समय सुनीता की उम्र केवल 7 वर्ष रही। उसके पिता श्याम नारायण की मृत्यु के बाद उसकी माता सावित्री देवी का नाम जायज व कानूनी तौर पर राजस्व अभिलेखों में दर्ज हुआ। सुनीता देवी का कहना है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी उसके कोई अन्य भाई बहन नहीं है। उसके माता-पिता की मौत के बाद उसके नाना नानी जो बांसी कोतवाली क्षेत्र के गरग़जवा में रहते हैं, उसका पालन पोषण किया। तथा उसकी शादी भी वहीं से बांसी कोतवाली के गोनहा ताल गांव में सुनील के साथ कर दिए। सुनीता ने कहा है कि इसी दौरान उनके चाचा राम अचल, राजमन और रामकला पुत्रगण मोती निवासी ग्राम धोबहा ने ग्राम प्रधान और सहायक चकबंदी अधिकारी से कूट रचना कर गलत तरीके से बयान दिलवाकर उसकी संपत्ति को अपने नाम करवा लिया। जबकि अपने माता-पिता की एकमात्र संतान होने के नाते संपत्ति पर मेरा अधिकार है। सुनीता देवी ने कहा है कि जब इस बात की चर्चा उन्होंने अपने चाचा लोगों से की, तो वे तीनों लोग गाली देने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर वह अपने ससुराल गोनहा ताल गांव चली गई। उसने मिश्रौलिया थाने पर तहरीर देकर तीनों चाचा के विरुद्ध धारा 318 (4), 383, 363(3), 352, 351(3) बीएस का मुकदमा पंजीकृत कराया है। थाना प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने कहा है कि पीड़ित महिला सुनीता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!