सिद्वार्थनगर : नदी किनारे शौच करने गये एक व्यक्ति का पैर फिसलने से नदी मे डुबा, हुआ लापता

दैनिक बुद्ध का सन्देश
सिद्वार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के उसका बाजार थाना क्षेत्र अन्तर्गत रविवार शाम तेनुअहवा गांव निवासी 49 बर्षीय राजेन्द्र पुत्र सन्तराम का पैर फिसलने से कूड़ा नदी में गिर जाने की घटना प्रकाश में आयीं है। आपको बता दें कि राजेन्द्र शौच के लिए नदी किनारे गये था और उनके साथ उनका भाई भी मौजूद था। अचानक पैर फिसल जाने से राजेन्द्र गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद उनके भाई ने शोर मचाते हुए गांव में सूचना दी। घटना के बाद स्थानीय लोग और गोताखोर मौके पर पहुंचें और तलाश शुरू कर दी गयीं। वहीं सूचना पर उसका बाजार पुलिस भी वहां पहुंची, लेकिन फिलहाल राजेन्द्र का कोई सुराग नहीं लग सका है। इस घटना ने एक बार फिर स्वच्छता और शौचालय निर्माण के महत्व को रेखांकित किया है, क्योंकि सरकार की ओर से शौचालय निर्माण के लिए कई योजनाएं और फण्ड दिये जाने के बावजूद ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं बचाव दल की तलाश जारी है और प्रशासन भी घटना पर नजर बनाये हुए है।




