उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एसपी ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की सुना शिकायतें/समस्याएं

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन ने फरियादियों की जनसुनवाई किया। जनसुनवाई में कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें 03 भूमि विवाद तथा शेष 05 अन्य विवाद से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र थें। प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित को आदेशित किया गया।




